नरी-सेमरी मेला : छाता स्टेशन पर 1 मिनट का अस्थायी ठहराव, 19 से 27 मार्च तक कई ट्रेनें रुकेंगी
18 March 2026, 22:07
642 views
General
मथुरा | विकास अग्रवाल
नरी-सेमरी मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। 19 से 27 मार्च तक छाता रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को 1 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
हर साल लगने वाले नरी-सेमरी मेला में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
ये ट्रेनें करेंगी ठहराव :
18477 पुरी – योग नगरी ऋषिकेश → 10:23 से 10:24
18478 योग नगरी ऋषिकेश – पुरी → 13:26 से 13:27
12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – नई दिल्ली → 19:37 से 19:38
12280 नई दिल्ली – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी → 08:25 से 08:26
12189 जबलपुर – निजामुद्दीन → 08:24 से 08:25
12190 निजामुद्दीन – जबलपुर → 14:26 से 14:27
11905 आगरा कैंट – होशियारपुर → 20:16 से 20:17
11906 होशियारपुर – आगरा कैंट → 09:08 से 09:09
रेलवे द्वारा दिया गया यह अस्थायी ठहराव श्रद्धालुओं को सीधे और आसान पहुंच प्रदान करेगा। स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे मेले के दौरान सबसे बड़ी राहत बताया है। कुल मिलाकर नरी-सेमरी मेले में आने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा यात्रा को और भी सरल और सुगम बनाने वाली साबित होगी।