भारतीय शास्त्रीय संगीत के संवाहक स्वामी हरिदास जी को समर्पित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में देश के नामचीन कलाकार अपनी साधना का जादू बिखेरेगें। दो दिवसीय महोत्सव में राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक जगत से जुड़ी हस्तियां सहभागिता करेंगी। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव श्री राधाष्टमी और स्वामी हरिदास जी के आविर्भाव दिवस पर 18,19 सितम्बर को रमणरेती स्थित वन महाराज कालेज में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्वामी हरिदास जी महाराज हमारी पवित्र ब्रजभूमि की एक ऐसी महान विभूति है। जिन्होंने अपनी स्वर साधना से विश्व को भारतीय संगीत का ज्ञान तो कराया ही साथ ही ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज जैसी अलौकिक छवि दी तो पूरे विश्व के कृष्ण भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। सम्राट अकबर को अपने सुरों से नतमस्तक करने वाले स्वामी हरिदास जी को समर्पित होने वाला स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव संस्कृति और संगीत प्रेमियों के लिए अदभुत उपहार है। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा कला प्रेमियों को जोड़ने के लिए आयोजित किया जा रहा यह भव्य आयोजन बधाई का पात्र हैं। मुझे बताया गया कि इस मंच से संगीत जगत बड़े बड़े कलाकार स्वामी हरिदास जी को अपनी साधना से भावांजलि अर्पित कर चुके हैं। यह ब्रज के लिए बहुत गौरव का विषय है।उनकी इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामना है। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि इस महोत्सव में विगत ढाई दशक से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगीत कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। हम आशा करते हैं कि हमारी सांसद नामचीन नृत्य कलाकार है। वो अगले साल इस मंच से स्वामी हरिदास जी को भावांजलि अर्पित करें। सचिव गोपी गोस्वामी ने बताया कि इस दो दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन शास्त्रीय संगीत की विधाओं नृत्य, वादन, गायन की का प्रदर्शन की ख्यातिलब्ध कलाकार करते हैं। सांसद हेमा मालिनी जी के अथक प्रयासों से ब्रज वृंदावन को स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का उपहार मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राकेश चतुर्वेदी, संयोजक अनूप शर्मा, समन्वयक अभय वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से बताया कि महोत्सव में प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र और ई प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। जिसे समिति की फेसबुक और इंस्टा आईं डी से डाऊनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम का लुत्फ उठाने की अपील की है।

संगीत शिरोमणि श्री स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में देश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी कला के माध्यम से स्वामी हरिदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। महोत्सव में इस वर्ष  कथक, शास्त्रीय गायन, संतूर, सितार, सूफी गायन एवं काव्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने-सुनने को मिलेंगी।

महोत्सव में प्रथम दिवस प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित विशाल कृष्ण अपनी टीम के साथ कथक की प्रस्तुति देंगे। वहीं मध्य प्रदेश की प्रतिभाशाली बहनों  संस्कृति एवं प्रकृति द्वारा  संतूर एवं सितार वादन  प्रस्तुत किया जाएगा।शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति सुश्री मानली बोस द्वारा दी जाएगी, जिसमें तबले पर श्री राम कुमार तथा हारमोनियम पर  धर्मनाथ मिश्रा उनका साथ देंगे। इसी क्रम में19 सितंबर को मुंबई की प्रसिद्ध सूफी गायिका सुश्री प्रियानी वाणी पंडित अपनी टीम के साथ सूफी गायन एवं गीतों की प्रस्तुति देंगी।महोत्सव में देश के सुप्रसिद्ध कवियों एवं कलाकारों की सहभागिता भी रहेगी। कार्यक्रम में  पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, शशिकांत यादव, शंभू शिखर, स्वयं श्रीवास्तव एवं मुमताज नसीम अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।