पलवल के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रोहित सिंगला के बड़े भाई दीपक सिंगला बीती 10 सितंबर की दोपहर से लापता हैं। दीपक के अचानक गायब होने से परिवार बेहद परेशान है और उनका कोई सुराग नहीं मिलने के कारण परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

दीपक सिंगला ने आर्यन अस्पताल के पास ‘महारानी पीटल’ नाम से फूलों की दुकान खोल रखी है। 10 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे दीपक दुकान पर काम करने वाले लड़के से 10-15 मिनट में लौटने की बात कहकर कहीं चले गए, लेकिन इसके बाद वह वापस दुकान पर नहीं पहुंचे।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब दीपक नहीं लौटे तो परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी तलाश शुरू की। परिचितों और रिश्तेदारों से जानकारी लेने के बावजूद दीपक का कोई पता नहीं चल सका।

परिवार को आशंका है कि कहीं कर्ज की परेशानी के चलते दीपक अचानक घर से निकल तो नहीं गए। हालांकि उनके लापता होने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

कृपया दीपक सिंगला को तलाशने में मदद करें

दीपक सिंगला का रंग सांवला, चेहरा गोल, बाल घुंघराले हैं। उनकी लंबाई करीब 5 फीट 9 इंच है। लापता होते समय उन्होंने लाल रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की जींस और जूते पहन रखे थे।

परिवार की लोगों से भावुक अपील है कि यदि किसी ने दीपक सिंगला को कहीं देखा हो, उनके बारे में कोई जानकारी मिली हो या उन्हें किसी स्थान पर आते-जाते देखा हो, तो कृपया तत्काल परिवार को सूचना दें।

एक छोटी-सी सूचना दीपक को उनके परिवार तक वापस पहुंचा सकती है।

परिजनों की चिंता को समझते हुए इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और दीपक सिंगला की तलाश में मदद करें।

📞 सूचना देने के लिए संपर्क करें:

9991447223

8395950063

दीपक जहां भी हों, सुरक्षित हों—परिवार को बस उनके लौटने का इंतजार है।