‘तू साले पुलिस के पास क्यों गया’— आरोपियों की दबंगई से दहशत, सोहन सिंह समेत चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना जैंत क्षेत्र के ग्राम सकराया में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ग्राम समाज की जमीन की नापतोल के दौरान पुलिस से पूछताछ के बाद घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस के मौके से जाने के बाद सोहन सिंह, राजेश, बंटी, गुड्डू और तीन अज्ञात लोगों ने नकुल शर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की।
पुलिस से पूछताछ के बाद लौट रहा था नकुल
ग्राम सकराया निवासी नकुल शर्मा बीते सोमवार को अपने घर से बाबूगढ़ डॉक्टर के पास जा रहा था। इसी दौरान वहां ग्राम समाज की जमीन की नापतोल चल रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस ने नकुल को पूछताछ के लिए रोक लिया। पूछताछ के बाद वह वापस लौट रहा था।
‘पुलिस के पास क्यों गया’— आरोप लगाकर पीटने का दावा
आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद रास्ते में सोहन सिंह, राजेश, बंटी, गुड्डू और तीन अज्ञात लोगों ने नकुल को घेर लिया। नामजद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर धमकाते हुए कहा—‘तू साले पुलिस के पास क्यों गया।’ इसके बाद आरोपियों ने नकुल के साथ मारपीट कर दी।
चार नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा
पीड़ित नकुल शर्मा ने घटना की शिकायत थाना जैंत पुलिस से की। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर सोहन सिंह, राजेश, बंटी, गुड्डू समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब सवाल यह है कि पुलिस के पास जाने पर युवक को कथित तौर पर सबक सिखाने वाले आरोपियों पर पुलिस कब तक शिकंजा कसती है?