भाजपा समाज को बांट रही है, ब्राह्मणों पर बढ़े अत्याचार — माता प्रसाद पांडेय
22 March 2026, 21:53
1018 views
Politics
वृन्दावन | विकास अग्रवाल
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के आगमन पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा द्वारा स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष अंकित वाष्णेय और प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने ठाकुर श्रीबाँके बिहारी जी महाराज की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा UGC कानून के माध्यम से हिन्दू समाज को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार बढ़े हैं और प्रदेश में लगातार ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा गया। बड़ा ऐलान करते हुए माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा।