वृन्दावन जामा मस्जिद वक्फ समिति भंग, नई 12 सदस्यीय प्रबंधन समिति गठित
3 May 2026, 22:19
2094 views
Politics
वृन्दावन | विकास अग्रवाल
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से एक अहम फैसला लेते हुए वक्फ जामा मस्जिद वृन्दावन की मौजूदा प्रबन्ध कमेटी को वक्फ अधिनियम 1995 की दफ़ा 67(2) के तहत मुअत्तल (supersede) कर दिया है। बोर्ड के इस हुक्म के बाद आज़ाद कुरैशी की अध्यक्षता वाली सात सदस्यों वाली कमेटी को बरखास्त कर दिया है। वहीं, फैजल इकबाल की अध्यक्षता में बारह सदस्यो की नई प्रबन्ध कमेटी को तीन साल की मुद्दत के लिए ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। नई कमेटी में फैजल इकबाल को अध्यक्ष, शाहरूख कुरैशी और वकील अब्बासी को उपाध्यक्ष, शाहरुख खान को सचिव, यूनुस खान को उपसचिव और गुलफाम कुरैशी को कोषाध्यक्ष मुक़र्रर किया गया है। इसके अलावा अनीस अत्तारी, अशफाक कुरैशी, इरशाद कुरैशी, नसरत अली, ईनुस और तौफीक को बतौर मेंबर शामिल किया गया है। नई कमेटी के ओहदेदारों का इस्तकबाल भी बड़े जोशो-खरोश के साथ किया गया। भुल्लू कुरैशी, निसार सिद्दीकी, यूनिस कुरैशी, अल्लादीन सिद्दीकी और अकबर कुरैशी ने सभी को माल्यार्पण कर मुबारकबाद पेश की और मिठाइयाँ बांटी। मौक़े पर मौजूद लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी मस्जिद के इंतेज़ामात को बेहतर बनाने और वक्फ की जायदाद की हिफाज़त में अहम किरदार अदा करेगी।