33/11 केवी पागल बाबा विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर की निर्धारित टेस्टिंग के चलते 23 जुलाई यानि गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक तकनीकी कार्य किया जाएगा।

विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, टेस्टिंग कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों की लगभग एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा बिजली कटौती के दौरान सहयोग बनाए रखें।

यह सूचना सहायक अभियंता (एई-1), पागल बाबा विद्युत उपकेंद्र की ओर से दी गई है।