सत्यादेवी गर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, कैलाश नगर, वृंदावन में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए सभी अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को फहराया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं छात्रों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र दत्त शर्मा ने मंच से सभी अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी एवं प्रबंधक डॉ. राकेश सारस्वत ने मुख्य अतिथि अनुज कौशिक, दलवीर सिंह, विवेकानंद समिति के अध्यक्ष मुकेश सारस्वत, नरेंद्र माधव, राजेंद्र प्रसाद, सतीश नगर व्यवस्था प्रमुख लक्ष्मी नारायण, केशव, आनंद द्विवेदी को पटका पहनाकर, स्मृति चिह्न एवं तिरंगा बैज लगाकर स्वागत किया।
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अत्यंत मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना त्रिपाठी ने किया।