ब्रज संस्कृति के महान संत श्रीपाद बाबा महाराज का 29वां निकुंज प्रवेशोत्सव 31 दिसंबर को
28 December 2025, 14:11
1137 views
Religious
None | Exclusive Bulletin
ब्रज संस्कृति के उननायक, परम वीतराग संत श्री श्रीपाद बाबा महाराज का 29वां निकुंज प्रवेशोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आगामी 31 दिसंबर को मनाया जाएगा। यह आयोजन वृन्दावन में मथुरा रोड स्थित बृज अकादमी जयपुर मंदिर श्रीपाद बाबा गौशाला में संपन्न होगा।
गौशाला के अध्यक्ष संत दामोदर दास महाराज एवं सचिव गोविंद शरण पांडेय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि परम पूज्य श्री श्रीपाद बाबा महाराज ब्रज की अमूल्य धरोहर थे। उन्होंने अपने जीवन को ब्रज भूमि की सेवा, संरक्षण एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। ब्रज के धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक संरक्षण के लिए बाबा द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धांजलि सभा, संत समागम एवं प्रसाद वितरण जैसे आयोजन होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु भाग लेंगे।