नामजद आरोपियों पर तमंचे के बल पर मारपीट का आरोप, महिलाएं भी घायल
18 January 2026, 08:06
794 views
Crime
None | Exclusive Bulletin
वृन्दावन की बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र के गौतम पाड़ा निवासी राकेश गौतम ने थाना वृन्दावन में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के अनुसार 16 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका भाई दुकान पर मौजूद था, तभी राहुल गौतम और विनय गौतम पुत्र प्रेमकिशोर गौतम उर्फ छोटे गौतम वहां पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने दुकान का सामान भी फेंकना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपियों के साथ आए रिंकू गौतम, अभय गौतम और उनके करीब 6–7 अज्ञात साथी भी मौके पर पहुंच गए। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने तमंचे निकालकर मौके पर मौजूद महिलाओं को डराया और राकेश गौतम के भाई पर तमंचे के बट से हमला किया। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई।
इस कथित हमले में दमन और उसकी पत्नी ममता के सिर में चोटें आने की बात कही गई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई सुबोध कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।