बृजेश हाइट सोसायटी में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
28 January 2026, 07:35
457 views
General
None | Exclusive Bulletin
मथुरा में वृंदावन रोड स्थित बृजेश हाइट सोसायटी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के लोगों ने सामूहिक रूप से पार्क में एकत्र होकर ध्वजारोहण किया।
सोसायटी के अध्यक्ष अरुण कुमार तोमर ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। ध्वजारोहण समारोह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर गाथाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों के नृत्य और रंग-बिरंगे परिधानों में प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनकी ऊर्जा ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया। इसके बाद सोसायटी में बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विजेता बच्चों को सम्मानित कर उपहार दिए गए। इस अवसर पर सोसायटी के सेक्रेटरी ईश्वरचंद्र वाष्णेय, कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, प्रवीन झिंगरन, अशुतोष जेतली, प्रदीप सक्सेना, अनिल वर्मा, आशीष शर्मा, ऋषि अग्रवाल, मथुरेश सोनी, राकेश पाराशर, अनुराधा सक्सेना, निधि अग्रवाल, रानी सक्सेना, सीमा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, प्रियंका, पिंकी गोयल, सोमी वाष्णेय, वरुण अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल और परी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सोसायटीवासी मौजूद रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों को समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।